आज 15 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
इन टीमों का होगा मुकाबला
आज 15 अप्रैल 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा।
मैच का समय
मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।
कल कौन जीता
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार यानी 14 अप्रैल को धमाकेदार जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया। इसके बाद दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया।