Cricket News: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से शुरू, यहां देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी जानकारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है। जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रहीं हैं। गिल टीम इंडिया के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है, और वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया अब दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने आज मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला बर्मिंघम में आयोजित होगा। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने अंतिम दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज करके सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 02 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

भारत टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

इंग्लैंड टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, ⁠जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।