आज 19 दिसंबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗1842 : अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
📗📗1927: महान स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दी।
📗📗1931: जोसफ ए लियोंस ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
📗📗1932 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने विदेश में प्रसारण शुरू किया।
📗📗1934: प्रतिभा पाटिल का जन्म, जो बाद में भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं।
📗📗1941 : एडोल्फ हिटलर ने पूरी तरह जर्मन सेना की कमान संभाली।
📗📗1961: गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली।
📗📗1983 : ओरिजनल फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी, द जुल्स रिमेट ट्रॉफी, रियो द जेनेरियो स्थित ब्राजील के फुटबॉल फेडरेशन के मुख्यालय से चोरी।
📗📗1984 : चीन के प्रधानमंत्री जाओ जियांग और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने 1997 में हांगकांग चीन को वापस सौंपने के लिए चीन-ब्रिटेन संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया।
📗📗2012 : पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
📗📗2018 : भारत के भू-स्थिर संचार उपग्रह जीसैट-7ए को लेकर जाने वाले जीएसएलवी-एफ11 का श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपण।
📗📗2018 : लोकसभा में ‘सरोगेसी (विनियमन) विधेयक को मंजूरी।
📗📗2018 : जम्मू-कश्मीर में छह महीने का राज्यपाल शासन पूरा होने के बाद मध्यरात्रि से राष्ट्रपति शासन लागू।
📗📗2019 : स्वदेश में विकसित क्रूज रॉकेट पिनाक के अपडेट वर्जन का ओडिशा के तट स्थित केंद्र से सफल परीक्षण।