22 दिसंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 22 दिसंबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है।

📗📗1882 : थामस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाया गया और यह रोशनी से जगमगा उठा।

📗📗1910 : अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी किया गया।

📗📗1940 : एम नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।

📗📗1971 : तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

📗📗1972 : निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।

📗📗1972 : चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान से, 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला।

📗📗1988 : स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में पैन एम का एक जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

📗📗1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।

📗📗2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर दस्तख्त कर सेना में उनकी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।