आज 04 दिसंबर 2025 है। आज अन्नपूर्णा जयंती है। इस साल अन्नपूर्णा जयंती आज 4 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। यह जयंती देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है, जिन्हें अन्न, समृद्धि और जीवन निर्वाह की देवी माना जाता है, और इस दिन अन्न और वस्त्र दान करना शुभ होता है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में अन्न और धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को सुबह 8:37 बजे शुरू होगी और 5 दिसंबर को सुबह 4:43 बजे समाप्त होगी। पंचांग को देखते हुए अन्नपूर्णा जयंती दिन गुरुवार, 04 दिसंबर को मनाई जाएगी।
पूजा मुहूर्त: सुबह 10:53 बजे से दोपहर 1:29 बजे तक रहेगा।
जानें शुभ मुहूर्त
माता अन्नपूर्णा को अन्न और समृद्धि की देवी माना जाता है। वह साक्षात देवी पार्वती का ही एक स्वरूप हैं, जिन्होंने पृथ्वी पर अन्न के संकट को दूर करने के लिए यह अवतार लिया था। जयंती के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। पूरे रसोईघर को अच्छी तरह साफ करें।
गंगाजल छिड़ककर स्थान को पवित्र करें। रसोई में या पूजा स्थल पर एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापित करें। इस दिन चूल्हे, सिलबट्टे और घर में रखे अन्न की विधिवत पूजा करें। उन्हें हल्दी, कुमकुम, अक्षत और फूल अर्पित करें। इस दिन अन्न का अपमान गलती से भी न करें। साथ ही, गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न दान जरूर करें। यह सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना जाता है।