वेनेजुएला में भीषण भूकंप का कहर: 200 से अधिक लोगों की मौत, आपातकाल घोषित; राहत-बचाव कार्य जारी


वेनेजुएला: देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तरी वेनेजुएला में बुधवार की शाम आए दो अत्यंत शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है।

अब तक इतने लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां आपदा में अब तक कम से कम 235 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लगभग 1500 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई है। वैज्ञानिक रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:04 बजे याराकुय राज्य की राजधानी ‘सैन फेलिप’ में पहला भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई। इस झटके के महज 40 सेकेंड बाद ही, महज 23 किलोमीटर दूर ‘यूमारे’ कस्बे में 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक विनाशकारी झटका महसूस किया गया। इस क्षेत्र में वेनेजुएला की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियां स्थित हैं। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।


​अंतरराष्ट्रीय मदद की पहल

​रिपोर्ट्स के मुताबिक इस त्रासदीपूर्ण घड़ी में दुनिया भर से वेनेजुएला को सहायता मिल रही है। अमेरिका ने संकट से निपटने के लिए 150 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अमेरिकी सेना अपने खोजी दलों, परिवहन जहाजों और विमानों के साथ बचाव कार्य में जुटी है। स्थानीय स्तर पर भी युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है