रामानंद सागर का मशहूर सीरियल ‘श्री कृष्णा’ आप सभी को याद होगा। इस शो ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। इस शो में भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले सर्वदमन डी बनर्जी घर-घर मशहूर हुए थे। यह शो 1993 से 1999 तक टेलीकास्ट हुआ था।
ऋषिकेश में चलाते हैं एनजीओ व मेडिटेशन सेंटर
उस समय वह उतने लोकप्रिय थे कि उन्हें देखते ही आशीर्वाद लेने दौड़ पड़ते थे। लेकिन आप जानते हैं आज वह कहां है और क्या करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वदमन डी बनर्जी लंबे समय से अभिनय की दुनिया से गायब हैं। उन्हें लंबे समय से किसी टीवी शो में नहीं देखा गया है। सर्वदमन अब 60 साल के हो गए हैं और उनकी जिंदगी एकदम बदल चुकी है। सर्वदमन आजकल नदियों-पहाड़ों के बीच ऋषिकेश में रहते हैं। यहां वे न सिर्फ अपना मेडिटेशन सेंटर चलाते हैं बल्कि उनका एक NGO भी है। वह चकाचौंध को छोड़कर ऋषिकेश में एक योग, मेडिटेशन सेंटर चलाते हैं। सर्वदमन के NGO का नाम ‘पंख’ है। इसके जरिए वे 200 बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ध्यान रखते हैं। साथ ही वे यहां करीब 50 महिलाओं को रोजी रोटी कमाने के लिए ट्रेनिंग भी देते हैं।
उन्नाव में हुआ जन्म
सर्वदमन डी. बनर्जी का जन्म 14 मार्च, 1965 को उन्नाव में हुआ था। वह एक भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म और टेलीविजन में काम किया है। सर्वदमन ने 1983 में आई फिल्म ‘आदि शंकराचार्य’ में भी मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किया था। उन्हें रामानंद सागर के हिट टेलीविजन धारावाहिक कृष्णा में कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। सर्वदमन का आध्यात्मिक झुकाव बचपन से ही था। वह बता चुके हैं कि श्रीकृष्णा शो करने के लिए भी उन्हें ईश्वर की ओर से इशारा मिला था।