उत्तराखंड के युवा चिकित्सक डॉ. राहुल बधानी राष्ट्रीय स्तर पर हुए‌ सम्मानित, मिला ‘यंग स्कॉलर अवॉर्ड’

​उत्तराखंड: उत्तराखंड की युवा प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर राज्य का नाम रोशन किया है। प्रदेश के युवा चिकित्सक डॉ. राहुल बधानी को सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कोलकाता में आयोजित ‘एएमएएसआईकॉन-2026’ (AMASICON-2026) सम्मेलन में प्रतिष्ठित ‘एएमएएसआई यंग स्कॉलर अवॉर्ड एवं बर्सरी’ के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. राहुल ने सम्मेलन के दौरान पित्त की थैली (Gallbladder) के दूरबीन (Laparoscopic) ऑपरेशन को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने से जुड़े अपने शोधपत्र (Research Paper) को प्रस्तुत किया था। उनके इस शोध को सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया।

​मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं

​मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के नकोट गांव के निवासी डॉ. राहुल बधानी का परिवार वर्तमान में देहरादून के बंजारावाला स्थित शिवपुरी कॉलोनी में रहता है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।