आगामी विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से थाना द्वाराहाट क्षेत्रान्तर्ग अवैध रूप से अवैध शराब की बिक्री एवं जुआ के कारोबार में लिप्त निम्न चार अभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा परिशान्ति, सदाचार बनाये रखने हेतु पाबन्द मुचलका कराने हेतु धारा 110 ( जी) द०प्र०सं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पाबन्द मुचलका किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
04 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 110 G सीआरपीसी के अंतर्गत की कार्यवाही
जीवन सिंह उम्र करीब उम्र करीब 43 वर्ष पुत्र केशर सिंह निवासी ग्राम बग्वालीपोखर थाना द्वाराहाट , राजेन्द्र सिंह उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम डोटलगाँव थाना द्वाराहाट
तेज सिंह उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवसी ग्राम भण्डरगाँव थाना द्वाराहाट
मनोज सिंह बिष्ट उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र हयात सिंह बिष्ट निवासी ग्राम कनलगाँव बग्वालीपोखर।
द्वाराहाट पुलिस ने 09 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107/116 सीआरपीसी के अंतर्गत की कार्यवाही
आगामी विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 09 व्यक्तियों के विरुद्ध विधानसभ चुनाव के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा 107/116 सीआरपीसी के तहत पाबन्द मुचलका की कार्यवाही हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी।