चुनाव आयोग ने चुनावों वाले राज्यों में रैलियों पर लगी रोक को 22 जनवरी तक बढ़ाया, जाने

दुनियाभर मे कोरोना वायरस का साया बढ़ने लगा है। ऐसे में अब विधानसभा के चुनाव भी होने वाले है। वही अब चुनावों को लेकर खबर सामने आई है।

22 जनवरी तक जारी रहेगी रोक-

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। आज चुनाव आयोग ने एक मीटिंग के बाद रैलियों पर रोक को लेकर चर्चा के बाद इस फैसले पर मुहर लगा दी। चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में सार्वजनिक रैली, रोड शो और बाइक रैली समेत अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगाया था। जो 22 जनवरी तक लागू रहेंगी।