देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को अयोध्या नगरी पहुंचे।
अयोध्या यात्रा को बताया अद्भुत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अयोध्या में राम लला के मंदिर में दर्शन के बाद पास के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। एरोल अपनी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क के साथ अपराह्ल करीब ढाई बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचे और शाम चार बजे के बाद वापस रवाना हो गये। इस संबंध अयोध्या के मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने इसकी जानकारी दी। इस मौके पर एरोल मस्क ने अयोध्या की अपनी यात्रा पर कहा कि “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, अद्भुत लग रहा है”। कहा कि “यह मेरे द्वारा अब तक किए गए सबसे अच्छे कामों में से एक है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं इसे देखने आया और मंदिर के पूरा होने का इंतजार नहीं कर सकता, यह बड़ा मंदिर है, यह दुनिया के किसी अजूबे जैसा होगा।”
अयोध्या में पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा मौजूद
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी यात्रा के दौरान शहर में सुरक्षा कड़ी थी। साथ ही धाम में पहले से ही मंदिर क्षेत्र में और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी से निगरानी, आगंतुकों की नियमित जांच और विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती शामिल है। इसमें उच्च तकनीक वाली ड्रोन रोधी प्रणाली की 24 घंटे तैनाती शामिल है, जो अनधिकृत हवाई गतिविधियों की पहचान करने और उन्हें मार गिराने में सक्षम है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस यात्रा के लिए आधिकारिक तौर पर कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई क्योंकि पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त मौजूद हैं।