ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, तीन विजेताओं को मिलेगा यह इनाम, जानें कहां मिलेगी एंट्री

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश में 1 से 30 जून तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी।

देखें यह लिंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह निबंध प्रतियोगिता ऑपरेशन सिंदूर पर आयोजित की जा रही है। बीते दिनों इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए इस निबंध प्रतियोगिता का ऐलान किया। साथ ही मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, तीन विजेताओं को 10-10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले के कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। साथ ही मंत्रलाय ने बताया कि युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए- https://www.mygov.in/task/essay-competition-topic-operation-sindoor-redefining-indias-policy-against-terrorism/ इस लिंक पर जाना होगा। एक व्यक्ति एक ही भाषा के लिए अपनी एंट्री दे सकता है। हिंदी या फिर अंग्रेजी में निबंध लिखा जा सकता है।

भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभियान

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसमे मासूम सैलानियों ने अपनी जान गंवाई थी। इस आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस ऑपरेशन में कम से कम 100 आतंकी मारे गए थे।