Facebook और Instagram की सेवा हुई बहाल, यूजर्स ने ली राहत की सांस

इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लेटफार्म डाउन हो गये थे जो अब रिस्टोर हो गये है। इससे यूजर्स ने राहत की सांस ली है।

ठीक हुआ फेसबुक और इंस्टाग्राम

दरअसल इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन होने से यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे थे। बार-बार प्रयास करने के बावजूद फेसबुक लॉग इन नहीं हो पा रहा था। कुछ ऐसी ही इंस्‍टाग्राम में भी हो रहा था। जो अब ठीक हो गया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स करीब 50 मिनट तक परेशान रहे।