अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी होगी दूर, 76 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा ‘वॉक-इन इंटरव्यू’

​अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के  सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

होगा वॉक-इन इंटरव्यू

जानकारी के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसके तहत 2 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ये नियुक्तियां तीन साल के अनुबंध पर की जा रही हैं। हालांकि, यदि इन पदों पर स्थायी नियुक्ति हो जाती है, तो यह अनुबंध तभी तक प्रभावी रहेगा।

178 में से 118 पद खाली

​मेडिकल कॉलेज वर्तमान में शिक्षकों की भारी किल्लत का सामना कर रहा है। कॉलेज की स्थिति का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है:
• ​कुल स्वीकृत पद: 178 (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर)
• ​वर्तमान में तैनात: मात्र 60
• ​रिक्त पद: 118