दिग्गज अभिनेता ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को लेकर परिवार ने दिया हेल्थ अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच कुछ खबरों में उनके निधन की खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर उनके परिवार ने नाराजगी जताई है। दरअसल धमेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें निगरानी में रखा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दिया यह अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए अभिनेत्री व धमेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने लिखा, ‘जो हो रहा है वह माफ करने योग्य नहीं है। कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहे हैं। धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? ये बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। इसके अलावा उनकी बेटी ईशा देओल ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा- मीडिया गलत खबरें फैलाने की तेजी में हैं। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी परिवार को प्राइवेसी दें। पापा की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थनाओं के लिए थैंक्यू। दरअसल धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब तक फिल्मों में एक्टिव हैं।