बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन

फिल्म जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है।

इंडस्ट्री में शोक की लहर-

जिसमें यह जानकारी सामने आई है कि वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। 23 मार्च को वो शूटिंग में व्यस्त थे। तभी उनकी तबीयत शूटिंग पर ही खराब हुई। वे इसके बाद वापस घर लौट आए। उनका इलाज घर पर ही हो रहा था और आधी रात को उनकी और ज्यादा तबीयत खराब हा गई। इसके बाद उन्होंने रात 1.40 बजे अंतिम सांस ली।

टॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता-

अभिषेक चटर्जी के निधन की खबर सुनकर टॉलीवुड में शोक की लहर है। वे इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता थे। अभिषेक चटर्जी ने कई हिट सीरियल के अतिरिक्त फिल्मों में काम किया है।