18 फरवरी : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 18 फरवरी 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1614: जहाँगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।

📗📗1836: प्रसिद्ध संत और स्वामी विवेकानंद के गुरु, रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ।

📗📗1905: श्यामजी कृष्ण वर्मा ने लंदन में इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना की।

📗📗1911: भारत के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में पहली आधिकारिक एयर मेल उड़ान भरी गई, जिसमें लगभग 6,500 पत्र नैनी तक पहुँचाए गए।

📗📗1930: अमेरिकी खगोलशास्त्री क्लाइड टॉमबा ने प्लूटो ग्रह (अब बौना ग्रह) की खोज की।

📗📗1946: मुंबई में शाही नौसेना विद्रोह हुआ।

📗📗1965: द गांबिया (The Gambia) को यूनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्रता मिली।

📗📗2007: दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम विस्फोट से 68 लोगों की मौत।

📗📗2014: आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित किया गया।

📗📗2014: यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 76 लोगों की मौत।