03 फरवरी: राष्ट्रीय लापता व्यक्ति दिवस आज, लापता लोगों को खोजने के प्रयासों को बढ़ावा देना व जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य

आज 03 फरवरी 2026 है। आज राष्ट्रीय लापता व्यक्ति दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय लापता व्यक्ति दिवस मुख्य रूप से हर साल 3 फरवरी को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

जिसका उद्देश्य देश भर में लापता लोगों के मामलों की ओर ध्यान आकर्षित करना और उन्हें खोजने के प्रयासों को बढ़ावा देना है। यह दिन लापता लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। साथ ही लापता व्यक्तियों को खोजने और उन्हें उनके परिवारों से मिलाने के लिए पुलिस और जनता का ध्यान आकर्षित करना है। यह गुमशुदा लोगों की तलाश में लगे परिवारों को समर्थन और आशा प्रदान करता है। इस दिन लापता लोगों की तस्वीरें साझा करना, उनकी कहानियों को साझा करना और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना जैसे कार्य शामिल हैं।