नीट यूजी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, देखें

जरूरी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संशोधित स्कोरकार्ड भी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कुंजी पीडीएफ में लिखा है, “05.05.2024 को आयोजित NEET (UG) – 2024 परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी (26.07.2024 को संशोधित)। संशोधित कुंजी भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के WP (सिविल) संख्या 335/2024 में दिनांक 23.07.2024 के आदेश के अनुसार है।”
साथ ही एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संशोधित स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं।

देखें वेबसाइट

जो भी उम्मीदवार 5 मई को आयोजित हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। वह आधिकारिक वेबासइट neet.ntaonline.in.
पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।