March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अमेरिका के टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन, शिकागो, जॉर्जिया में हुई गोलीबारी, 2 की मौत, अन्य घायल

अमेरिका से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका में तीन राज्यों में गोलीबारी के चलते बड़ी हिंसा की खबर सामने आई है। देश में इस स्तर पर जो हिंसा हो रही है वह चिंताजनक है।

तीन राज्यों में हुई गोलीबारी

अमेरिका में एक बार फिर तीन शहरों में गोलीबारी हुई है। ये हमले टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन, शिकागो, जॉर्जिया में हुए है। जिसमें टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन, शिकागो, सवाना और जॉर्जिया में शुक्रवार और शनिवार के बीच गोलीबारी हुई है।

गोलीबारी में 2 लोगों की हुई मौत-

इस गोलीबारी के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। जहां बार और रेस्टोरेंट में गोलीबारी की गई, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य लोग घायल-

इस गोलीबारी के हमले में कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ रही है। वही संदिग्ध आरोपियों ने बार और रेस्टोरेंट में गोलीबारी शुरू की, जिसमे 14 लोग घायल हो गए । वहीं बाकी के दो अन्य शहरों में हुई गोलीबारी में भी लोगों के घायल होने की खबरें आ रही है।