सपना नहीं हकीकत में आने ‌वाली है उड़ने वाली बाइक, जानें इसकी खासियत व कीमत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जिसमें हम आपको उड़ने वाली बाइक के संबंध में जानकारी देंगे।

उड़ने वाली बाइक –

एक स्टार्टअप कंपनी ऐसा सच में कर दिखाया है। जापानी स्टार्टअप कंपनी AERWINS Technologies की उड़ने वाली बाइक Xturismo ने कुछ समय पहले डेट्रॉइट ऑटो शो में अमेरिका में डेब्यू किया है। जिसके बाद इस होवरबाइक को दुनिया की पहली फ्लाइंग बाइक कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल इसे अमेरिका में बेचने की तैयारी कर रही है।

इतनी होगी कीमत-

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जापानी स्टार्टअप कंपनी AERWINS Technologies की Xturismo होवरबाइक 40 मिनट तक उड़ सकती है और इसकी टॉप 100 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसकी कीमत $777,000 (लगभग 6 करोड़ रुपये) है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल की कीमत $50,000 लगभग 39,82,525 रुपये तक होने की उम्मीद है। लेकिन, ऐसा होने में 2025 तक का समय लग सकता है।