फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, जाने


स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। पुर्तगाल और क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (मैन यू) के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

फुटबॉल में बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड-

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यहां प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन गोल की बदौलत कुछ समय पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने टोटेनहम को 3-2 से हरा दिया। जिसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लब और देश को मिलाकर उनके अब कुल 807 गोल हैं। रोनाल्डो के करियर की यह 59वीं हैट्रिक रही है।