जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख, आर्मर्ड कोर से मिली कमान, बताई प्राथमिकताएं

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को भारतीय सेना के 31वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

संभाला कार्यभार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया है, जो चार दशकों से अधिक की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। साउथ ब्लॉक के लॉन में आयोजित एक भव्य समारोह में जनरल द्विवेदी को ‘फेयरवेल गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर विदाई दी गई।


​आर्मर्ड कोर से ऐतिहासिक नियुक्ति

​जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति सैन्य इतिहास में खास है। 1997 में जनरल शंकर रॉय चौधरी के बाद, वह आर्मर्ड कोर (बख्तरबंद कोर) से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी हैं। दिसंबर 1986 में सेना में कमीशन हुए जनरल सेठ अपने साथ लगभग चार दशकों का व्यापक ऑपरेशनल, स्ट्रेटेजिक और एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव लेकर आए हैं। इस महत्वपूर्ण पद को संभालने से पहले, वे अप्रैल 2026 से वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

​सेना का ‘ट्रांसफॉर्मेशन’ होगा मुख्य एजेंडा

​जनरल सेठ के सामने अब भारतीय सेना के ‘डेकेड ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ (रूपांतरण का दशक) को गति देने की चुनौती है। उनके प्रमुख लक्ष्यों में शामिल हैं।
1. ​इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड: इसके रोलआउट की प्रक्रिया की देखरेख करना।
2. ​आधुनिक तकनीक: ऑटोनॉमस सिस्टम और ड्रोन वॉरफेयर क्षमताओं को सेना में तेजी से शामिल करना।
3. ​जॉइंट ऑपरेशंस: नेवी और एयर फोर्स के साथ तालमेल बढ़ाते हुए इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स (IBGs) के ऑपरेशनलाइजेशन को नई दिशा देना।