आज के समय में सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। देश दुनिया की छोटी से बड़ी जानकारी हमें सोशल मीडिया के माध्यम से मिल जाती है। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अयोध्या में चंदन-टीका लगाने वाले एक लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एक शख्स उसकी वीडियो बनाता है। जिसमें वह शख्स उससे सवाल करता है, ‘गोलू तू कोई नौकरी नहीं ढूंढेगा यही काम अच्छा है।’ इस पर वह मुस्कुराने लगता है। फिर वह शख्स कहता है, “बाकी लोगों को भी बता जो नौकरी-नौकरी चिल्लाते रहते हैं, कितने बजे उठता है सुबह।” इस पर बच्चा बताता है कि वह सुबह 6 बजे उठता है और 10 बजे तक सिंदूर का काम करता है। इससे वह दिन में एक हजार की कमाई कर लेता है।
बच्चे ने दिया मजेदार जवाब
बच्चा बताता है कि इसके बाद सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चंदन लगाने का काम करता है। इससे वह 500 रुपये से ज्यादा की कमाई दिनभर में कर लेता है। वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि वह सिंदूर-चंदन लगाने का काम करके दिनभर में आराम से 1500 रुपये कमा लेता है और इससे उसकी महीनेभर की कमाई 45 हजार से ज्यादा हो जाती है। शख्स आगे कहता है कि बच्चा डॉक्टर-इंजीनियर से ज्यादा कमाई कर लेता है। इस पर बच्चे का जवाब आता है, “डॉक्टर से कम समझे हो क्या।” इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।