दन्या पुलिस को मिली सफलता, 01 वारण्टी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

  श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मफरूरों, ईनामी अभियुक्तों, वॉछितों एवं न्यायालयों से प्राप्त सम्मन, वारंट, नोटिस की शत प्रतिशत तामील करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस ने  01 वारण्टी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

एक हज़ार के ईनामी दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

       माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट के आधार पर थाना दन्या में पंजीकृत अभियोग 20/17 धारा 426/427 आईपीसी , 2/3 लोक सम्पत्ति नुकशान निवारण अधिनियम बनाम दीपक सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिरगाँव पो0 ध्याड़ी जनपद अल्मोड़ा, जो पुलिस गिरफ्त से बाहर था,  तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा रु० 1000 का ईनाम घोषित किया गया था, को उपनिरीक्षक श्री हरीश महर तथा कानि0 हरीश चन्द्र द्वारा दिनांक 07.07.2021 को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से गिऱफ्तार किया गया है।  अभियुक्त को मा0 न्याया0 में पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए किये जा रहे थे प्रयास

        उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दन्या श्री संतोष देवरानी ने बताया कि अभियुक्त उपरोक्त पुलिस गिरफ्त से बच रहा था, तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे, जिसे आज मा0 न्यायालय के आदेशानुसार दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है।