आज के समय एडवांस होती टेक्नोलॉजी के साथ हम भी इसके साथ चलने लगे हैं। इसके साथ ही आज के समय में इंटरनेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ अब लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गूगल मेप की जरूरत पड़ने लगी है।
लोगों ने बताया सही रास्ता
ऐसा एक मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के पालनपुर निवासी अतुल कुमार अपने परिवार के साथ कार से जिम कॉर्बेट पार्क रामनगर व नैनीताल जा रहें थे। सही रास्ते के चलते उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। नगीना के पास पहुंचते ही गूगल मैप ने धोखा दे दिया। गूगल मैप ने गलत दिशा का संकेत दिया तो कार हाईवे से हटकर नगीना के सबसे व्यस्त बाजार मझलेटा में पहुंच गई। जिसके बाद लोगों ने सही रास्ता बताकर उन्हें उनकी मंजिल तक भेजा।