सरकार सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को देगी इनाम, इतनी मिलेगी नगद राशि

केंद्र सरकार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को नगद इनाम राशि देगी।

जाने कितनी मिलेगी राशि-

जिसमें इस योजना के तहत जिला प्रशासन घायलों को अस्पताल पंहुचाने वाले नागरिक को एक साल में 5000 रुपये का नगद इनाम अधिकतम पांच बार देगी। वही हर साल आयोजित होने वाले सरकारी सम्मान समारोह में उनको एक लाख रुपये नगद दिया जाएगा। यह योजना 15 अक्तूबर 2021 से मार्च 2026 तक चलेगी।

खुलेगा नया पोर्टल-

इस योजना का मकसद लोगों को घायलों को अनदेखा न करते हुए अस्पताल में भर्ती करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य सरकारें इस नगद योजना के लिए पृथक बैंक अकाउंट खोलेंगी। वही इसके लिए नया पोर्टल भी खोला जाएगा।