सरकार का फैसला, अस्पतालों में 25% सुरक्षा बढ़ाने के दिए आदेश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते दिनों कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या कर दी गई। जिससे देशभर में काफी आक्रोश बना हुआ है।

दिए यह आदेश

देशभर में डॉक्टर्स विरोध कर रहे हैं। जिसमें चिकित्सक सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मोदी सरकार ने मेडिकल अस्पतालों में 25% सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी केंद्र सरकार के अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों और सभी एम्स प्रमुखों को पत्र भेजा है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्र के अनुसार बताया गया है कि केंद्र सरकार के सभी मेडिकल हॉस्पिटल में 25% सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि जरूरत के आधार पर मार्शल भी बढ़ाए जाएंगे। DGHS की अध्यक्षता में जो कमेटी बनाई जाएगी, वो इनकी समस्याओं पर सुझाव लेंगे। डॉक्टरों की बेसिक समस्याएं जैसे रेस्ट रूम, CCTV सुविधाएं इन सब को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा हिंसा मामले में 6 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए है।