दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के राज्यपाल हुए यहां से वहां, दिल्ली के उपराज्यपाल बनें तरनजीत सिंह संधू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले गए हैं।

आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार की रात बिहार समेत आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की।

जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति

• तरनजीत सिंह संधु को दिल्ली का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
• शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं।
• तेलंगाना के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
• नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।
• लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
• तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि अब से पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे।
• केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का काम संभालेंगे।
• लद्दाख के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
• दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।