दिल्ली-एनसीआर में लागू हुआ GRAP-1, हवा हुई ‘खराब’, इन पर कड़ी सख्ती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता (AQI) 226 पहुंच गया है।

दिल्ली में हवा हुई खराब

इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दृष्टिगत वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

• ​खुले में बायोमास या ठोस कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध।
• ​कोयला और लकड़ी का ढाबों और कमर्शियल किचन में इस्तेमाल पर रोक।
• ​ 500 वर्ग मीटर से बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स बिना डस्ट कंट्रोल प्लान के बंद रहेंगे।
• ​अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई होगी।

क्या जारी रहेगा

• ​केवल उन्हीं प्रोजेक्ट्स को अनुमति मिलेगी जो धूल नियंत्रण नियमों का पालन करेंगे।
• ​केवल आपातकालीन और जरूरी सेवाओं के लिए सीमित इस्तेमाल की छूट।
• ​प्रशासन को सड़कों पर पानी के छिड़काव और मैकेनाइज्ड स्वीपिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।