देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। रेलवे ने कुछ दिनों पहले एक खास प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की है।
पेशेवर, कॉलेज/विश्वविद्यालय के छात्र और स्कूली छात्र भी कर सकते हैं प्रतिभाग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की है। इसमें प्रतिभागी तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। इनमें पेशेवर, कॉलेज/विश्वविद्यालय के छात्र और स्कूली छात्र के लोग भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता नई डिजिटल घड़ियां डिजाइन करने के लिए होगी। इसके लिए रेलवे के लिए डिजिटल घड़ी डिजाइन करने वाले को पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। जिसके बाद इन घड़ियों को देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर लगाया जाएगा।
ऑनलाइन पेश करने होंगे डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने रचनात्मक लोगों से इस काम के लिए नाम देने के लिए कहा है। जिस व्यक्ति द्वारा डिजाइन की गई घड़ी को रेलवे में इस्तेमाल के लिए चुना जाएगा उसे पांच लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक में 50 हजार रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए प्रतिभागियों को एक मई से 31 मई 2025 के बीच अपने डिजाइन ऑनलाइन पेश करने होंगे।