Hair care tips: रूखे बालों को बनाएं मजबूत और शाइनी, अपनाएं यह टिप्स

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। स्वस्थ, चमकदार बाल खूबसूरत होते हैं। फिर भी, बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण हेयर स्टाइलिंग तकनीक हैं। जिनमें कलरिंग, डाई, ब्लीचिंग, स्ट्रेटनिंग और कर्लिंग के लिए रासायनिक लोशन का इस्तेमाल किया जाता है। स्टाइल करने के लिए हीट एप्लिकेशन से भी बालों को नुकसान होता है। हेयर ड्रायर, वायर ब्रश के ज्यादा इस्तेमाल और बालों को सामान्य से अधिक कसकर बांधने से भी बाल बेजान हो जाते हैं। तो अगर आपके बाल भी रूखे और बेजान हो गए हैं, तो उन्हें फिर से हेल्दी और शाइनी बनाना के लिए आप ये एक्सपर्ट टिप्स आजमा सकती हैं। अच्छी बात यह कि ये सभी टिप्स पूरी तरह नेचुरल और हानिरहित हैं।

आइए जानें

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

आप अपने बालों का रूखपन दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल आपके बालों में नमी लाने का काम करता है। साथ ही ये आपके बालों में धूप के कारण होने वाले डैमेज को ठीक करता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, कोकनट ऑयल के इस्तेमाल से धूप के कारण आपके बालों में होने वाले गैप को ठीक किया जा सकता है। आप हफ्ते में 1 बार नारियल तेल से डीप कंडीशनिंग कर सकते हैं। इससे आपके बालों को फायदा मिलेगा।

टोपी पहनें

आप अपने बालों की रक्षा के लिए सिर पर टोपी या कपड़े का कोई स्टॉल डालकर बाहर निकल सकते हैं। धूप की किरणें आपके बालों के लिए बहुत ही हानिकारक होती हैं। धूप के संपर्क में आने पर आपके बाल खराब हो सकते हैं। इससे वो रूखे और बेजान दिखाई देने लगते हैं। इसलिए आप अपने बालों को टोपी से ढककर रखें। साथ ही डैमेज को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।

बालों को ठंडे पानी से धोएं

बालों का रूखापन दूर करने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि गर्म पानी के इस्तेमाल से आपके बाल अपनी नमी खो देते हैं, जिससे आपके बाल रूखे और डैमेज दिखाई दे सकते हैं। बालों को धोते समय किसी अच्छे कंडीशनिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें, जिससे बालों को हाइड्रेशन मिलती रहे।

रोजाना बाल धोने से बचें

बालों की सफाई करना एक अच्छी आदत है। लेकिन जरूरत ज्यादा बालों को धोना आपके बालों को नुकसान दे सकता है क्योंकि शैम्पू बालों की सफाई करने के साथ-साथ आपके स्कैल्प से सीबम को भी निकालने का काम करता है, जिससे आपकी स्कैल्प रूखी हो जाती है और बाल बेजान दिखाई देते हैं। इसलिए आप हफ्ते में दो बार सिर को धो सकते हैं और जिन लोगों के स्कैल्प में सीबम का ज्यादा उत्पादन होता है, वो एक दिन छोड़कर सिर धोएं। ध्यान रखें कि आपका शैम्पू सल्फेट फ्री होना चाहिए। इससे आपके बालों में नमी बनी रहती है।

बालों को ट्रिम कराएं

रूखे और बेजान बालों के कारण आपको स्प्लिट एंड्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने बालों को समय-समय पर कटवाते रहें। इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और आपके स्प्लिट एंड्स खत्म होंगे। आप बालों को हर 3 महीने में ट्रीम करवाएं। इससे उनकी वॉल्यूम बढ़ेगी और उलझे बालों की समस्या कम होगी।

न करें हेयर ड्रायर का इस्तेमाल

बालों को सुखाने के लिए तौलिये को सिर के चारों ओर लपेटें और अतिरिक्त पानी सुखाएं। बालों को नेचुरल रूप से सूखने दें। नियमित कंडीशनिंग बेहद जरूरी है। हेयर कंडीशनर और हेयर सीरम बालों को मुलायम बनाते हैं, बालों के रूप और बनावट को बनाए रखते हैं। ये बालों को कोट करते हैं और सुरक्षित रखते हैं। दरअसल, बाल एक नाजुक कपड़े की तरह होते हैं, इसलिए इसे उसी तरह से ट्रीट करें।

एवोकाडो और केला

केले और एवोकाडो के गूदे को एक साथ मिलाएं और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। बालों के स्वास्थ्य व मुलायम बनाने और कंडीशन करने के लिए इसे हेयर पैक के रूप में लगाएं। एक घंटे पानी से बाद धो लें।

ग्रीन टी

शैम्पू के बाद आखिर में ग्रीन टी का पानी डालें। गर्म पानी में ग्रीन टी की पत्तियां मिलाकर या ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल कर चाय का पानी बना लें। 5 से 6 कप चाय का पानी बना लें। ठंडा कर छान लें, एक नींबू का रस डालें और बाल धोने के बाद आखिर में बालों पर डाल लें।