हल्द्वानी: 33वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप, मेजबान उत्तराखंड का दबदबा, अब तक जीते 04 गोल्ड मेडल समेत 11 पदक

हल्द्वानी: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 33वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित हो रही है।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद उत्तराखंड ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 11 पदक जीते। ताइक्वांडो फेडरेशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 15 से अधिक राज्यों के 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस भव्य प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया था।

​उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

• ​स्वर्ण पदक विजेता: सब-जूनियर वर्ग में रचित ने पहले दिन स्वर्ण जीतकर राज्य का खाता खोला था। इसके बाद कैडेट बालक (अंडर-44 किग्रा) में आयुष सिंह दफौटी, कैडेट बालिका (अंडर-55 किग्रा) में वर्षा देवली और अंडर-59 किग्रा वर्ग में चेतना टाकुली ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीते।
• ​रजत और कांस्य: राज्य के लिए साहिल सिंह और आयुषी ने रजत (सिल्वर) पदक जीता, जबकि कृष्णा सिंह और दिव्यंगाना नौटियाल ने कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक अपने नाम किया।


कैडेट बालक वर्ग (अंडर-41 किलोग्राम)

• ​प्रथम (गोल्ड): अजय तोमर (मध्य प्रदेश)
• ​द्वितीय (सिल्वर): साहिल सिंह (उत्तराखंड)
• ​तृतीय (ब्रॉन्ज): अविरल चौधरी (उत्तर प्रदेश) और राम पचौरी (उत्तर प्रदेश)


​कैडेट बालक वर्ग (अंडर-44 किलोग्राम)

• ​प्रथम (गोल्ड): आयुष सिंह दफौटी (उत्तराखंड)
• ​द्वितीय (सिल्वर): कृष्णा दत्ता (पंजाब)
• ​तृतीय (ब्रॉन्ज): कृष्णा सिंह (उत्तराखंड) और आरव जाखण (राजस्थान)


​कैडेट बालिका वर्ग (अंडर-55 किलोग्राम)

• ​प्रथम (गोल्ड): वर्षा देवली (उत्तराखंड)
• ​द्वितीय (सिल्वर): आयुषी (उत्तराखंड)
• ​तृतीय (ब्रॉन्ज): दिव्यंगाना नौटियाल (उत्तराखंड) और आंशी (राजस्थान)


​कैडेट बालिका वर्ग (अंडर-59 किलोग्राम)

• ​प्रथम (गोल्ड): चेतना टाकुली (उत्तराखंड)
• ​द्वितीय (सिल्वर): सनस्वी पांचाल (राजस्थान)
• ​तृतीय (ब्रॉन्ज): आरोही गुप्ता (उत्तर प्रदेश)