हल्द्वानी: MBPG कॉलेज छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के बागी आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष, बने MBPG कॉलेज के 45वें छात्र संघ अध्यक्ष

​हल्द्वानी: मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MBPG) को मंगलवार मध्य रात्रि छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित हुए।

बागी और निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बनें अध्यक्ष

इस त्रिकोणीय और कड़े मुकाबले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने मैदान मारते हुए कॉलेज छात्र संघ के 45वें अध्यक्ष के रूप में जीत दर्ज की। जानकारी के अनुसार आर्यन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI प्रत्याशी मेहुल साह को 466 मतों के अंतर से हराया। वहीं, पिछले दो बार से अध्यक्ष पद पर काबिज ABVP इस बार तीसरे स्थान पर फिसल गई। मंगलवार को कॉलेज में अध्यक्ष और सचिव समेत कुल नौ पदों के लिए वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल पंजीकृत 12,800 विद्यार्थियों में से 4063 छात्रों ने ही अपने वोट डाले। इसके बाद शाम 3:30 बजे एलबीएस बहुद्देश्यीय भवन में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई, जो रात करीब 12:45 बजे तक कुल 18 राउंड में पूरी हुई।
​चुनाव परिणाम

• ​अध्यक्ष: आर्यन बेलवाल (1723 वोट) ने जीत दर्ज की। मेहुल साह को 1257 वोट और ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 988 वोट मिले।
• ​उपाध्यक्ष (छात्र): पूरन सिंह मेवाड़ी ने वशिष्ठ कुमार को 145 वोटों से हराया।
• ​उपाध्यक्ष (छात्रा): दीपा रैकुनी ने श्रेया पांडे को 303 वोटों से मात दी।
• ​सचिव: सार्थक रस्तोगी ने भविष्य रावत को 394 वोटों के अंतर से पराजित किया।
• ​कोषाध्यक्ष: अक्षिता आर्या ने दीपा बिनवाल को 379 वोटों से हराया।
• ​विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): यतिन पांडे ने करन सिंह डोभाल को 805 वोटों के बड़े अंतर से मात दी।
• ​संयुक्त सचिव: रिषिका सिंह (निर्विरोध)
• ​सांस्कृतिक सचिव: चंद्रकांत (निर्विरोध)

​संकाय प्रतिनिधि

• ​कला संकाय: अदिति पाठक
• ​विज्ञान संकाय: कोमल आर्या
• ​वाणिज्य संकाय: आयुष माहेश्वरी

दिलाई शपथ

​चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने सभी विजयी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दीं।
​