हल्द्वानी: अमूल दूध के बाद आंचल का दूध भी हुआ मंहगा, हुई इतनी बढ़ोतरी

देशभर में कुछ दिनों पहलेे अमूल दूध में बढ़ोतरी हुई है। वहीं आंचल ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।

महंगा हुआ आंचल का दूध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के सामान्य प्रबंधक डॉ. पीएस नागपाल ने बताया कि यह बढ़े दाम केवल आंचल के तीन उत्पादों पर ही बढ़ाए गए हैं। जिसमें आंचल के स्टैंडर्ड और गाय के दूध पर दो रुपये प्रतिकिलो की दर से बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 10 जून सोमवार से लागू हो गई है।