अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम पूछी जा रही है।
पूछी कुशलक्षेम
इसी क्रम में दिनांक- 14.12.2025 को में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, कोतवाली चौखुटिया के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।