हल्द्वानी: दबंगों की दबंगई, वन विभाग के चालक के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में बीते सोमवार रात दबंगों ने वन विभाग के एक चालक के साथ मारपीट कर दी।

दबंगों ने वन विभाग के चालक के साथ की मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुलिस को दी तहरीर में फॉरेस्ट कंपाउंड तिकोनिया निवासी राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते सोमवार रात वह ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच दो व्यक्ति शराब के नशे में शोर मचाते हुए वन विभाग के परिसर में घुसने लग गए। जब उसने उनसे नाम पूछा और शोरगुल करने से मना किया तो आरोपी मारपीट में उतारू हो गए। इसी बीच वन विभाग का सुरक्षा कर्मी और एक अन्य कर्मी वहां आया। तब जाकर आरोपी वहां से भागे।

जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।