हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की मांगों के बाद उनसे जुड़ी घोषणा करने पर राज्य आंदोलनकारियों ने आभार जताया है।
जताया आभार
जिस पर हुकम सिंह कुंवर राज्य आंदोलनकारी एवं संस्थापक अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों का राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर घोषणा करने का स्वागत किया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया गया।
किया स्वागत
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर,जगमोहन चिलवाल, पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली,नरेश चंद्र भट्ट,केदार पलड़िया, भुवन तिवारी,दीपक रौतेला, बालम सिंह बिष्ट,नीरज पंत,तरुण पंत,मोहानी बंगारी,दीवान सिंह बिष्ट,एन बी गुणवंत,नीमा अग्रवाल, किरन पाण्डेय,वीरेंद्र परिहार,जगमोहन बगड़वाल,हीरा सिंह बिष्ट,विनोद घड़ियाल आदि शामिल रहे। सभी ने इस घोषणा का स्वागत किया है।