हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर और खटीमा महाविद्यालय में जल्द वाणिज्य ब्लाॅक बनाया जाएगा।
स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खटीमा और रामनगर महाविद्यालय में वाणिज्य ब्लॉक बनने से छात्र-छात्राओं को अध्ययन कार्य में सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जिसके बाद शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। बताया है कि रामनगर में 7.70 करोड़ और खटीमा महाविद्यालय में 5.39 करोड़ की लागत से नए वाणिज्य ब्लॉक बनाए जाएंगे।