हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी की डॉ. गुंजन जोशी को बधाई दीजिये। उन्हें यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड 2024 मिला है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. गुंजन जोशी को सर्वश्रेष्ठ गीतकार के रूप में यह अवार्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार उनके गीत ‘यस छ उत्तराखंड हमारो’ के लेखक के लिए दिया गया है। दिल्ली के नेहरू ऑडिटोरियम में एक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें उन्हें सम्मानित किया गया।