हल्द्वानी: डांस फीवर 2025 का होगा आयोजन, इन वर्गों में होगी प्रतियोगिता, जानें अन्य जानकारी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में वूमेन क्लब ऑफ उत्तराखंड की ओर से डांस फीवर 2025 का आयोजन किया जाएगा।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए ऑडिशन 28 जून को सुबह 11 बजे से नवाबी रोड स्थित रुद्राक्ष बैंक्वेंट हॉल में किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों 5 से 12 साल, 13 से 18 साल, साथ ही ओपन वर्ग (महिलाएं व पुरुष) में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मिस पहाड़न, मिसेज पहाड़न और रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए चेहरों को एक मंच प्रदान करना है। साथ ही उनके कौशल का उत्साहवर्धन और पहाड़ की समृद्ध संस्कृति पर प्रकाश डालना है।