हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने रोड टैक्स फिटनेस की पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग का किया समर्थन


     
हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने रोड टैक्स फिटनेस की पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग का समर्थन किया है।

किया यह अनुरोध

प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पुरानी व्यवस्था लागू की जाय,उन्होंने प्राइवेट सर्विस सेंटरों में आ रही परेशानी और  बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण गाड़ी मालिकों से हो रहे विवादों के बारे में भी जानकारी दी है। मंडी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर ,डब्बू,ने भी समस्या के समाधान हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है।

फिटनेस सेंटरों की जांच के आदेश का स्वागत

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने द्वारा आयुक्त दीपक रावत को फिटनेस सेंटरों की जांच के आदेश का स्वागत किया है।