हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी बनाएगा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी नगर निगम में मेयर प्रत्याशी बनाएगा। संगठन की कोर कमेटी की बैठक मैं यह निर्णय लिया गया।

कहा- ऐसे प्रत्याशी का किया जाएगा चयन जो व्यापारियों की समस्याओं को समझे

कहा कि हल्द्वानी व्यापारिक नगर है। व्यापारियों की समस्याओं को समझने वाला प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा इस पर विचार किया जाएगा। उम्मीदवारों पर राय सुमारी के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

रहें मौजूद

कोर कमेटी की बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, युवा प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन,कुमायूं मिडिया प्रभारी हरजीत चड्ढा,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल,पंकज कुमार आर्या, नेत्र बल्लभ जोशी,अतुल गुप्ता,बीना कुंवर,उमेश बेलवाल, बृज मोहन सिजवाली,आरिफ खान,हेमंत मेर, शोभा बिष्ट कन्याल,हर्ष जलाल,मनोज खुलवे,आदि मौजूद रहें।