हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड के चौड़ीकरण के बाद हल्द्वानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें दौड़ती नजर आ सकती है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वाहनों के लिए एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) बजट उपलब्ध करवाएगा। हालांकि अभी इन बसों के संचालन और रखरखाव का जिम्मा कौन उठाएगा? परिवहन विभाग, परिवहन निगम, जिला प्रशासन या कोई अन्य सक्षम संस्थान को इसका जिम्मा मिलेगा। इस पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड के चौैड़ीकरण, सुंदरीकरण के साथ यूटिलिटी डक्ट भी तैयार किया जाएगा। वहीं शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एडीबी 40 नई इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें देने को तैयार है। इस संबंध में यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि गाड़ियों के रखरखाव की जिम्मेदारी को लेकर मंथन चल रहा है। इसके बाद बसों को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।