हल्द्वानी: राज्य स्थापना दिवस के अवसर इस दिन आयोजित होगा पूर्व सैनिक सम्मेलन, जानें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 6 नवंबर को हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में 6 नवंबर को हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं 07 नवंबर को पंतनगर में कृषक सम्मेलन आयोजित होगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दोनों कार्यक्रमों में प्रतिभागियों की सुविधा, व्यवस्थापन और प्रचार-प्रसार के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम राज्य स्थापना की भावना के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।