हल्द्वानी:पान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर है। यहां पान भंडार में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

सिंधी चौराहे पर स्थित सिंधी पान भंडार में लगी भीषण आग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर स्थित सिंधी पान भंडार में देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई।सूचना मिलने पर अग्निशमन की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।गनीमत रही की आग पान के दुकान तक ही सीमित रही नहीं तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

10 लाख रुपए से ज्यादा के सामान का नुकसान

जैसे ही सूचना दुकानदार वरुण तेजवानी को मिली उनके होश उड़ गये। उन्होंने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा के सामान का नुकसान हुआ है।