08 नवंबर: आज शुभ संयोग में मनाएं दीपावली 2026: इस समय करें लक्ष्मी पूजन, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त

आज 08 नवंबर 2026 है। आज दीपावली पर्व मनाया जा रहा है। प्रकाश और उल्लास का महापर्व दीपावली इस वर्ष धार्मिक पंचांग के अनुसार रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। दीवाली महापर्व में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, कुबेर और काली मां की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह करीब 11:27 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर करीब 12:31 बजे तक रहेगी। ऐसे में दिवाली का पर्व 8 नवंबर को ही मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन हमको प्रदोष काल मिल रहा है। लक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक है। वहीं इस दौरान वृषभ काल भी रहेगा। इस समय पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

ऐसे करे पूजन

पूजन से पहले घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
मुख्य द्वार पर रंगोली भी बना सकते हैं । पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाकर वहां देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।चौकी के पास जल से भरा कलश रख दें। माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा पर तिलक लगाएं और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाकर उन्हें जल, मौली,गुड़, हल्दी, चावल, फल, अबीर-गुलाल आदि अर्पित करें। इसके बाद देवी सरस्वती, मां काली, श्री हरि और कुबेर देव की विधि विधान पूजा करें। महालक्ष्मी पूजा के बाद तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरणों की पूजा करें। अंत में माता लक्ष्मी की आरती जरूर करें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं। और परिवार के सभी सदस्यों को प्रसाद का वितरण करें।