अल्मोड़ा के एक परिवार के चार सदस्यों ने जंगली मशरूम खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार परिवार ने जंगली मशरूम को मैगी में मिलाकर खाया था। तबीयत बिगड़ी तो उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए भेजा गया। इस संबंध में अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि परिवार नेपाली मूल का है। सभी की हालत खराब है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।