हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में रंगों के त्यौहार होली के शुभ अवसर पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने हल्द्वानी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
रंगों के गुलाल में मनी होली
जिसमें समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ मीडिया बंधुओं के साथ होली मनाई। साथ ही मीडिया के कार्यों द्वारा समाज में दिए जा रहे योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत पत्रकार बंधुओं द्वारा भी अपने गीतों से समा बांधा। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई।
रहें मौजूद
साथ ही पुलिस के साथ मिलकर समाज के उत्थान में बढ़ चढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया। इस समारोह के दौरान हल्द्वानी शहर में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधु तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।