हल्द्वानी: जरूरी अपडेट: जानें गौला पुल पर कब से होगी वाहनों की आवाजाही, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश से काफी नुकसान की खबरें सामने आई। वहीं बारिश से गौला पुल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। 14 सितंबर को भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से इस पुल से आवाजाही बंद है।

जल्द खुलेगा पुल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौला पुल के संपर्क मार्ग के टूटने से यहां आवाजाही बंद है। 10 दिनों से इस पुल पर आवाजाही बंद है। जिसके बाद अब इस पर अपडेट सामने आया है। बीते शनिवार को‌ कुमाऊं कमिश्नर एवं सीएम के सचिव दीपक रावत गौला पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिस पर उन्होंने कहा कि गौला पुल 20 दिन के भीतर हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एनएचएआइ व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।